फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

147 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायत चुनाव में रिक्त पदों पर मतदान के बाद सोमवार को मतों की गिनती होगी। रविवार को मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के बाद जिला प्रशासन मतों की गणना कराने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में रिक्त 51 पदों पर 147 उम्मीदारवारों के भाग्य का फैसला आयोग की मंशा के अनुसार हो सके इसके लिए गणना कार्मिकों के साथ सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन सोमवार सुबह जिले के सभी ब्लॉकों में सुबह सात बजे से शुरू होने वाले उपचुनाव मतगणना की तैयारियां पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मीडिया कर्मियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के मोबाइल अंदर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोविड संक्रमण बचाव नियमों का पालन करने के लिए गणना टेबल निर्धारित करते हुए मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त 1,488 ग्राम पंचायत सदस्य व शाहगढ़ की कुशवैरा, मुसाफिरखाना की पलियाचंदापुर, जगदीशपुर की सिधियावां और बाजार शुकुल के वार्ड संख्या 28 बीडीसी सदस्य पद के लिए शनिवार को 28 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 39 बूथों पर मतदान हुआ था।
मतदान के बाद संबंधित ब्लॉकों पर बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के बाद मतों की गिनती कराने की कोशिश शुरु हो गई है। रविवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के बाद सोमवार को सभी ब्लॉकों पर सुरक्षा के साए में मतों की गिनती होगी।
सुबह आठ बजे शुरू मतगणना समाप्त होने के बाद आरओ निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र देंगे। एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना परिसर में प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क लगाकर प्रवेश मिलेगा।
खांसी, बुखार या जुखाम के लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को मतगणन परिसर मेें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को काउंटिंग हॉल तक लाने वाले गलियारे में अधिकारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा।
मतगणना केंद्र के अंदर एक बार में केवल प्रत्याशी या उसका अधिकृत मतगणना अभिकर्ता ही मौजूद रहेगा। बताया कि दा दौरान कोई भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। काउंटिंग के बाद विजय जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम व तहसीलदार करेंगे निगरानी
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मतगणना केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त एसडीएम व तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र के मतगणना कार्य की निगरानी करते हुए कंट्रोल रूम को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। मतगणना कार्य आयोग की मंशा के अनुसार निष्पक्ष व शुचितापूर्ण ढंग से ससमय से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें