फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेशखाली मामले की सीबीआई जांच का निर्णय स्वागत योग्य: स्मृति

Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्मृति इरानी का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और जमीन कब्जाने के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने स्वागत किया है।केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि एक लंबे अंतराल से ममता बनर्जी संविधान को नहीं, बल्कि शेख शाहजहां का संरक्षण करती आ रही है। आज कोर्ट का यह आदेश कि संदेश खाली में जिन महिलाओं का अत्याचार हुआ और जिन गरीबों की जमीनें लूटी गई, वह सारे केस अब सीबीआई के सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन

कहा कि कोर्ट के आदेश का स्वागत करती हूं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया संदेशखाली की महिलाओं को और गरीबों को विशेष इंसाफ दिलाने का यह पहला पड़ाव है। भाजपा पश्चिम बंगाल की इकाई ऐसे परिवारों को न्याय दिलाएगी, यह मेरा विश्वास है। कहा कि शेख शाहजहां को बचाने वाली ममता बंदोपाध्याय को अब जनता के सम्मुख जवाब देना पड़ेगा।



स्मृति ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

इन्हौना/ जामो (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने बुधवार को सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के चिलौली स्थित शिवकुमारी शुक्ला इंटर काॅलेज में भाजपा कर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी पदाधिकारियों से बूथवार जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधानसभा संयोजक राजकिशोर रावत, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा,जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी,लोकसभा प्रभारी शंकर गिरि, तिलोई विधानसभा प्रभारी एवम पूर्व मंत्री अवधेश मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, कौशलेंद्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अवनीन्द्र सिंह, धर्मेश मिश्रा, सियाराम मिश्रा, अनिल पाण्डेय, राहुल पाठक, विपिन सिंह, राहुल चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे।
जामो में बैठक में केंद्रीय मंत्री ने पार्टी की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी, कृपाशंकर मिश्र, मुन्ना सिंह सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पाण्डेय व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें