मोजमगंज पुल के पास एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। दृश्य देखकर लोग कांप गए। हत्यारों ने प्रतापगढ़ के युवक को मारकर अमेठी में फेंका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिली। उसका धड़ मिला है, सिर गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना जायस कोतवाली क्षेत्र के मोजमगंज पुल के पास की है। यहां मिली सिर कटी लाश की पहचान प्रतापगढ़ के सरसठ चौक नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी विजय सिंह के रूप में हुई। जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान की। इसके बाद घरवालों को खबर दी गई। विजय की लाश यहां कैसे पहुंची, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। प्राथमिक जांच में पचा चला है कि धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। हत्यारों ने सिर गायब कर दिया है। एसपी ने बताया कि वारदात की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।