फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। एक अन्य पीड़ित ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 109 पहुंच गया है। दूसरी तरफ रविवार को 55 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हो रही है लेकिन पीड़ितों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। संग्रामपुर के बड़गांव निवासी पिन्टू (24) की कोरोना रिपोर्ट 12 मई को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरबगांव निवासी राम कुमार (45) की रिपोर्ट 24 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। उन्हें 25 अप्रैल को एल-2 में भर्ती कराया जहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 26 अप्रैल को लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ जिले के विभिन्न इलाकों से भेजे गए 1927 सैंपलों की रविवार को मिली रिपोर्ट में 55 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मिले लोगों को आइसोलेट करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें