गौरीगंज। संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा गांव निवासी रामजी गुप्ता की पत्नी निर्मला (65) मंगलवार शाम बकरी चरार्न गई थी। इसी बीच सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल निर्मला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर बाइक सवार मौके से भाग निकला।