अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम एक अनियंत्रित बाइक डिवाडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जगदीशपुर पुलिस ने युवक की पहचान सिधौना जिला गाजीपुर निवासी अरुण कुमार मिश्र के रूप में करते हुए सूचना परिवारीजनों को दी।