फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हत्या के मामले में पैरवी कर रहे बेटे पर जानलेवा हमला

Fri, 23 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। मुर्गी फार्म पर सोने जा रहे सेवानिवृत्त हवलदार पर बदमाशों ने गांव के बाहर मंगलवार की रात हमला बोल दिया। हमले में घायल सेवानिवृत्त हवलदार की तहरीर पर 10 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ जान लेवा हमला करने का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र के शिवसिंह मजरे कूरा गांव निवासी सेवानिवृत्त हवलदार मो. हफीज मंगलवार रात अपने मुर्गी फार्म पर जा रहे थे। रास्ते में मोहना माइनर के पास पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ लोग बैठे थे। वहां पर पहुंचते ही उन पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे, कुल्हाड़ी से पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर लोगों को आता देख सभी मौके से भाग गए।
लोगों ने परिजनों के मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालात गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार कराने के बाद बुधवार रात थाने पहुंचे पीड़ित ने दस नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ जान लेवा हमले का केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने हमलावरों पर पिता की हत्या केस की पैरवी करने के कारण वारदात को अंजाम देने की बात कही गई है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है। जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


2017 में हुई थी पिता की हत्या
सेवानिवृत्त हवलदार हफीज के पिता सूबेदार हयात खां की हत्या वर्ष 2017 में हुई थी। हत्या में साहेब अली ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए मोहनगंज थाने में केस दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी पैरवी हफीज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें