फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव

Wed, 04 Sep 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
समर बहादुर फाइल फोटो
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे गोसाईं मजरे हुसैनगंज कलां निवासी एक युवक का कटा हुआ शव सोमवार रात संदिग्ध हालात में रेल ट्रैक पर मिला। युवक की मौत को लेकर परिजन तमाम सवाल उठा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे हुसैनगंज कलां निवासी समर बहादूर गिरि (45) पुत्र राम निहोर सोमवार को घर से बड़ागांव गए थे। रात साढ़े आठ बजे करीब महाराजा बिजली पासी और अढ़नपुर रेलवे स्टेशन के बीच बड़ागांव रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रैक पर उनका शव मिला, जहां एक पैर कटा था। गले पर कटे का निशान था। शरीर का शेष भाग सुरक्षित होने से परिजन हादसे पर संदेह जता रहे हैं।
मृतक के दामाद जितेंद्र के अनुसार मौके पर दो खुली बीड़ी, चार पांच सिक्के, एक पैर का जूता व कुछ दूरी पर खेत में साइकिल खड़ी मिली है। वहीं, एक फटी पर्ची पर किसी महिला का नाम लिखा है। उसने यह भी बताया कि एक महिला को उन्होंने कुछ पैसे दे रखे थे। पैसे मांगने के लिए वे महिला के घर जाते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद परिजन मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। स्टेशन अधीक्षक महाराजा बिजली पासी लखन लाल मीना ने बताया कि मुगलसराय से पंजाब को जा रही मालगाड़ी के चालक सुशील कुमार ने रात 8:05 बजे पर मेमो दिया कि गाड़ी से टकराकर एक युवक की मौत हो गई है।
बच्ची के सिर से उठा पिता का साया पत्नी कांति देवी का यह सोच कर रो रो कर बुरा हाल है कि पता नहीं कौन सी वह मनहूस घड़ी थी जिस समय ये घर से निकले तो फिर वापस नहीं आए। छोटी पुत्री भी रो रही है। उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। बड़ी बेटी को जब पिता की मौत की खबर मिली तो वह अचेत हो गई। अब घर में मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी भी उसी के ऊपर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें