फोटो संख्या-16फुरसतगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर रविवार सुबह पुरे सधान सिंह मजरे सरवन गांव के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव पड़ मिला। शव देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। एसएचओ प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल अभी पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान होने पर या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों को पता चलेगा। जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)