फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे किनारे संदिग्ध हालात में नाले में मिला युवक का शव

Mon, 04 Nov 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार की सुबह नाले में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर दो पर बीएचईएल चहारदीवारी के सामने और लखनऊ-वाराणसी हाईवे के बीच सड़क के किनारे स्थित नाले में सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद मृतक की पहचान इन्हौना थाना क्षेत्र के निवासी जव्वाद (22) के रूप में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के ऊपर कुछ ईंटें व लोहे की जाली पड़ी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोहे की खिड़की निकालते समय उसके ऊपर गिरने से मौत हुई होगी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रथमदृष्टया ईंट और जाली के गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। बताया कि युवक नशा करता था। इन्हौना थाने में रविवार को मृतक के पिता मोहम्मद शरीफ ने गुमशुदगी में भी दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें