फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 14 May 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के धम्मौर रोड केनरा बैंक के पास स्थित एक घर के अंदर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव की पहचान करा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्रीरामपुर निवासी अयोध्या प्रसाद शहर के गायत्री नगर धम्मौर रोड केनरा बैंक के समीप मकान बना कर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की देररात छोटा बेटा प्रदीप कुमार मिश्र (30) घर पर आया। किसी बात पर परिजनों से कहासुनी हुई और वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उतर आया और कमरे में चला गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बड़ा भाई दिलीप कुमार जब कमरे में गया तो प्रदीप का शव छत पर लगे पंखे से मफलर के सहारे लटक रहा था। दिलीप ने अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी। डायल 112 और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। मृतक अविवाहित था। घटना के बाद पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उप निरीक्षक आरसी यादव ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था और आत्म हत्या कर ली। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें