फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेत में मिला किशोर का शव, जताई हत्या की आशंका

Sat, 01 Jun 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के धौरहरा गांव में बृहस्पतिवार को एक किशोर का शव खेत में मिला। पहले करंट से मौत होने की आशंका में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस व चाइल्ड केयर टीम से शिकायत की। टीम ने गांव पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी ली। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के गांव धौरहरा निवासी कल्लू कोरी का 13 वर्षीय पुत्र अविनाश गांव बुधवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से निकला था। अविनाश काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों से ढूंढना शुरू किया। बृहस्पतिवार को अविनाश का शव खेत में पड़ा मिला। करंट के मौत होने की बात मानते हुए शव मिलने के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को पिता ने पुत्र की हत्या होने की आशंका जाहिर करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग शुरू कर दी। पिता ने मामले की सूचना डायल 112 के साथ चाइल्ड केयर टीम को भी दी। चाइल्ड केयर टीम के सदस्यों ने घटना की जानकारी ली और मदद का भरोसा देते हुए लौट गए। पिता का आरोप है कि उनका बेटा मृत मिला था वहां एक विद्युत पोल में करंट उतरता था। लेकिन, जब परिजन शाम को उसे विद्युत पोल के पास गए तो उसमें करंट नहीं था। करंट से नहीं बल्कि उसके बेटे की हत्या की गई है। उसने बेटे के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि करंट से मौत की जानकारी होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार किया था। बृहस्पतिवार रात को डायल 112 पर फोन कर आंशका पिता ने जताई है। अब सक्षम अधिकारी के आदेश पर ही पोस्टमार्टम हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें