गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के भटगवां से होकर गुजरने वाले अमेठी रजबहा में शुक्रवार को युवक का शव बहता दिखा। शव देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस शव को नहर से निकाल पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
गौरीगंज थाने गुजरने वाले अमेठी रजबहा में शुक्रवार को युवक का शव बहता दिखा। शव देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकला। युवक के गले पर धार-धार हथियार से चोट का निशान देख ग्रामीण हत्याकर शव फेंके जाने की बात कह रहे है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
सीओ मंयक द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करते हुए आस-पास क्षेत्र की जांच की जा रही है।