सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेड़रिया गांव में मंगलवार को खेत गई किशोरी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। गांव निवासी राजेश कुमार की पंद्रह वर्षीय पुत्री रोशनी मंगलवार सुबह घर से शौच के लिए बताकर निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
ग्रामीणों ने एक नलकूप के छप्पर से किशोरी का शव लटकता हुआ देखा। ग्रामीण ने शव की पहचान कर परिजनों को बताया। एसएचओ सच्चिदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद