अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खैरातपुर निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड फौजी मोहम्मद सलीम इन दिनों मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। बृहस्पतिवार रात वे सिगरेट लेने के बहाने घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
इस पर परिवारीजनों ने थाने में सूचना दी। शनिवार को पड़ोस के गांव मंगौली स्थित सीवान में उनका शव पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास रखी जैकेट में 1,405 रुपये बरामद हुए। एसएचओ अंगद सिंह ने बताया कि सलीम मानसिक रूप से पीड़ित थे। परिवारीजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।