फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में मृत युवकों के शव पहुंचे गांव, मचा कोहराम

Wed, 13 Nov 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सड़क हादसे में मृत दोनों युवके के शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि दूसरे शव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के कमईपुर मजरे भेवई गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद कोरी (35) सोमवार को पड़ोसी गांव डंडवा पुरवा निवासी राजकुमार वर्मा उर्फ तालुकदार (47) के साथ सोमवार को बाइक से मजदूरी करने जा रहा था। इसी बीच दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर छिवरहा गांव के पास डंपर ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों की सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

राजेंद्र कोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक राजकुमार वर्मा के शव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि हादसे को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




अधूरी रह गई बेटी को ब्याहने की हसरत
बिलख कर रो रही सुमन अपने पति राजेंद्र को याद करके कहती है कि वे कहत रहन कि कुछ रुपया कमाई लेई। कुछ पैसा इधर उधर से लई के अबकी बिटिया सोनी कै ब्याह कई देबै। अब कैसे होए बिटिया कै बियहवा। सुमन की करुणा सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही थीं। बच्चों की पढ़ाई व बिटिया की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। उसको क्या पता था कि उनकी और परिवार के सारे अरमान खाक में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें