इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर खड़े ट्रेलर ट्रक वाहन में बैंक आफ बड़ौदा के सामने सुल्तानपुर की ओर से आ रही डीसीएम पीछे से टकरा गई। जिससे डीसीएम वाहन चालक घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस मामले में थानाध्यक्ष कंचन सिंह ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। संवाद