भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास काली माता मंदिर स्थित मैदान में पांचवां राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता पहली दिसंबर को होगी। डे-नाइट प्रतियोगिता सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर देर रात्रि 10 बजे समाप्त होगी। प्रतियोगिता में सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, अयोध्या सहित कई जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजक मो. युनुस ने बताया कि विजेता टीम को 12 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी, उपविजेता टीम को आठ हजार रुपये नकद व ट्राॅफी दी जाएगी। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।