फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनुपस्थित मिली डाटा इंट्री ऑपरेटर, रोका वेतन

Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय सीएचसी का शनिवार को सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिलने पर डाटा इंट्री ऑपरेटर का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। प्रशिक्षण ले चुके बच्चे अस्पताल में फार्मासिस्ट का कार्य करते मिले जिस पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष हरीश सिंह की शिकायत पर शनिवार को सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बाजारशुकुल सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट राजकुमार त्रिपाठी अनुपस्थित मिले जो अवकाश पर थे। वहीं, डाटा इंट्री ऑपरेटर ज्योति बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने अनुपस्थित मिलीं कर्मी ज्योति का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

अस्पताल में डी फार्मा, बीफार्मा के प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कुछ बच्चे फार्मासिस्ट का कार्य करते हुए मिले। चिकित्सालय में कार्य करने को अधिकृत नहीं हैं। सीएमओ ने चीफ फार्मासिस्ट राजकुमार त्रिपाठी को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जवाब न देने की दशा में सीएमओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में साफ-सफाई सही न मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाई। साथ ही अस्पताल में किसी भी बाहरी व्यक्ति से कार्य न कराने की हिदायत दी। साथ ही सीएमओ ने अस्पताल में अवैध रूप से सक्रिय बाहरी व्यक्ति मिलने पर थाने में सूचना देने की लोगों से अपील की है।

तेंदुआ ग्राम पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में भूसा भरा होने पर सीएमओ ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए तत्काल उप केंद्र से भूसा हटवाकर साफ-सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें