फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएपी की किल्लत से किसान परेशान

Sat, 08 Nov 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज इफको केंद्र पर डीएपी के लिए लगी किसानों की कतार। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इस समय जिले में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। समितियां व इफको केंद्र खाली पड़े हैं। किसान खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। विभाग के अफसरों का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन




गेहूं, आलू संग दलहन और तिलहन आदि फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। किसानों ने खेत में नमी पाकर गेहूं की भी बोआई तेज कर दी है। आलम यह है कि बड़े इफको केंद्र अमेठी, मुसाफिरखाना सहित अन्य समितियों पर डीएपी नहीं है। संग्रामपुर कृषक केंद्र पर ताला लटक रहा है। गौरीगंज के माधोपुर, अमेठी खेरौना, ताला, महराजपुर, गैरिकपुर सहित 35 से अधिक समितियों पर खाद ही नहीं है। ऐसे में समितियों व इफको केंद्रों पर डीएपी नहीं होने से किसानों की बोआई प्रभावित हो रही है।


गौरीगंज उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार देर शाम 400 बोरी डीएपी पहुंची थी। शुक्रवार सुबह से केंद्र पर वितरण शुरू हुआ तो किसानों की लंबी कतार लगी दिखाई पड़ी। किसान शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि कई समितियों पर गए, लेकिन वहां पर डीएपी नहीं मिली। यहां पर बड़ी मुश्किल से दो बोरी डीएपी मिल पाई। किसान सहदेव ने बताया कि हर सीजन में खाद की किल्लत बनी रहती है। इस समय गेहूं की बोआई करने के लिए डीएपी की जरूरत है, लेकिन समितियों व इफको केंद्र पर खाद ही नहीं है।
विज्ञापन



निजी दुकानों पर भी डीएपी नहीं मिल रही है। बड़ी मुश्किल से आज तीन बोरी डीएपी मिल पाई। हरीराम ने बताया कि 10 बोरी डीएपी की आवश्यकता है, लेकिन तीन ही बोरी डीएपी मिल पाई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि जिन समितियों पर खाद नहीं है, मांग के आधार पर वहां भेजी जा रही है। जल्द ही डीएपी की रैक आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें