फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 62 लाख रुपये से होगी क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत

Fri, 19 Jul 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के 16 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग में करीब ढाई से तीन किलोमीटर मार्ग क्षतिग्रस्त हालत में है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसमें करीब 62 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

गौरीगंज के माधोपुर पड़री से पूरे रघुपुर, पूरे शुकुलन संपर्क मार्ग पर रोज हजारों लोग सफर करते हैं। यह मार्ग करीब एक दशक पहले बनाया गया था। वर्ष 2018 में इसकी मरम्मत की गई थी, लेकिन छह साल बाद सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं।
स्थानीय लोग सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रयासों से सड़क के क्षतिग्रस्त स्थिति की मरम्मत का कार्य किया जाना है। लोक निर्माण विभाग को कार्यदाई संस्था बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कार्य का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें