जामों। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा के परिसर में हुई। प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा की गोपी प्रथम और अदिलपुर की प्रिंसिका द्वितीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय अदिलपुर की प्रिंसिका प्रथम और डेबरा की राधिका दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में दखिनवारा की ज्योति पहले और गौतमपुर की रागिनी दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दखिनवारा के कुलदीप ने पहला और राजामऊ के आयुष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दखिनवारा के इमरान ने प्रथम और बसंतपुर के विनय दूसरे स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में भी दखिनवारा के इमरान ने बाजी मारी। राजामऊ के आयुष को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी के बालक और बालिका वर्ग में दखिनवारा की टीम विजेता रही वहीं अदिलपुर की टीम उपविजेता घोषित की गई। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाॅक अध्यक्ष रामललन द्विवेदी ने बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।