फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: व्यवहार व सादगी से बनी थी 'दादा' की पहचान

Sun, 05 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह को अमेठी में लोग केवल नेता नहीं, बल्कि ''दादा'' के नाम से जानते थे। यह पहचान उनके सहज व्यवहार, सादगी और जनता से सीधे जुड़ाव के कारण बनी। विधायक रहने के साथ ही पद छोड़ने के बाद भी उनके आवास पर लोगों और कार्यकर्ताओं का लगातार आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन




भाजपा नेताओं के अनुसार तेजभान सिंह क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते थे। ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि उनके कार्यकाल में कई संपर्क मार्गों का निर्माण हुआ। किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहते थे। उन्होंने संगठन और जनता के बीच कभी दूरी नहीं आने दी। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी दलों के नेताओं से उनके मधुर संबंध रहे। स्पष्टवादिता और सरल स्वभाव के कारण उन्हें सभी का सम्मान मिला। नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए वह हमेशा मार्गदर्शक और अभिभावक की भूमिका निभाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें