फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साइबर ठग ने बैंक खाते से उड़ा लिए 2.05 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा टाउनशिप के एक युवक ने कमरौली थाने में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि साइबर ठग ने उसके खाते से सात बार में 2.05 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

कमरौली थाना क्षेत्र के इंडोरामा टाउनशिप निवासी विकास श्रीवास्तव के अनुसार गत चार जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले ने बताया कि मैं क्रेड एप के कस्टमर केयर से बोल रहा हूं।
आपने क्रेडिट कार्ड में जो पैसा जमा किया है वह दिख नहीं रहा है। आप अपना कार्ड डिटेल और बैंक अकाउंट डिटेल दें, जिससे आपको आगे कोई बिल जमा करने में परेशानी नहीं हो। विकास का आरोप है कि इसके बाद उसका मोबाइल साइबर ठग ने हैक कर लिया।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि उसने साइबर ठग को न तो अपने कार्ड का पिन बताया, न ही ओटीपी या सीवीवी नंबर दिया। बावजूद इसके उसके एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड से पांच बार में और आईसीआईसीआई के बैंक खाते से दो बार में कुल 2,05,380 रुपये निकाल लिए गए। कमरौली एसओ निर्मल सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें