फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने बनाई डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नित नए कारनामों को अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों ने अमेठी डीएम के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली। मामले का खुलासा तब हुआ जब इस आईडी से डीएम के किसी परिचित से रुपये की मांग की गई। डीएम के निर्देश पर प्रभारी सूचना अधिकारी ने गौरीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस फर्जी आईडी को बंद करने के बाद मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

डीएम अमेठी की फर्जी आईडी-तैयार बनाकर साइबर ठगों ने डीएम अरुण कुमार के लखनऊ निवासी एक परिचित से मंगलवार को धन की डिमांड की। डीएम के परिचित ने चैटिंग के दौरान ही आईडी को फेक बताते हुए इसकी जानकारी डीएम को दी।
साइबर अपराधियों की ओर से डीएम की फर्जी आईडी तैयार कर धन की डिमांड की बात सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने मामले की जानकारी एसपी दिनेश सिंह को देते हुए प्रभारी सूचना अधिकारी शिवदर्शन को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी सूचना अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी को बंद करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि डीएम की फर्जी आईडी बनाकर धन की डिमांड करने वालों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
अपने पदनाम की फर्जी आईडी बनाए जाने के बाद डीएम ने जिलेवासियों के लिए एक अपील जारी की है। कहा है कि फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल नेटवर्क पर किसी भी व्यक्ति के पैसा मांगने या अन्य कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें