फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जुगाड़ के सहारे हाईटेंशन लाइन में दौड़ाया जा रहा करंट

Thu, 08 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। कस्बे से होकर गुजर रही हाइटेंशन लाइन में जुगाड़ के सहारे करंट दौड़ाया जा रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आए दिन जर्जर तारों के कारण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहती है।
विज्ञापन

बुधवार को बाजारशुकुल कस्बे में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार गिरने के कारण जहां बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित होने के बाद विभाग के लोग फिर भी जुगाड़ से तार बांध कर चले गए। जर्जर व जुगाड़ के सहारे आए दिन बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को गर्मी के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हादसे का भी भय बना रहता है। अवर अभियंता अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि तार जर्जर हो चुके हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जैसे ही तार की व्यवस्था होती है नई लाइन खींच दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें