फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर लगाएं अंकुश

Wed, 12 Jun 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने और समाज के प्रतिष्ठित लोगों व थाने पहुंचे फरियादियों से बदसलूकी करने वाले थानाध्यक्षों की कुर्सी छिनेगी। सोमवार की देरशाम एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने अपराध पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव संपन्न होने और कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलने के बाद सोमवार देरशाम एसपी कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग हुई। एसपी अनूप कुमार सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को भूमि विवाद के प्रकरणों को संयुक्त टीम बनाकर नियत समय पर निस्तारित करने को कहा है। बोले, अपराधियों पर कड़ी निगाह रखते हुए उन पर गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसपी ने सभी को समय से विवेचनाओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि अपने क्षेत्र के ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। जिन पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई पूर्व में हुई है। अपराध नियंत्रण के लिए हर रोज अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान संचालित कराएं।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र प्रताप अमेठी, सीओ अमेठी लल्लन सिंह, तिलोई डॉ. अजय सिंह, गौरीगंज मंयक द्विवेदी व मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें