फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां अहोरवा भवानी व कालिकन धाम में भक्तों का तांता

Tue, 23 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सिंहपुर के मां अहोरवा भवानी धाम में कतार में खड़े श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को देवी मंदिरों में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। मां अहोरवा भवानी धाम सिंहपुर और मां कालिकन धाम संग्रामपुर मंदिर के पट खुलते ही घंटे-घड़ियाल की गूंज और माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। घरों में पूजा-अर्चना से पहले प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मां वेदों ने जो तेरी महिमा कही है आदि भक्ति गीत बजने लगे।
विज्ञापन



देवीपाटन मंदिर अमेठी, गायत्री मंदिर, दुर्गन धाम, माता मवई धाम, हिंगलाज मंदिर सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन भोर से पूजन-अर्चन का दौर चला। देवी धामों में सुबह चार बजे से ही दर्शनार्थियों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं ने कलश स्थापना कर मां कालिका का विधिवत पूजन किया। धूप-दीप, नारियल, चुनरी और शृंगार सामग्री अर्पित कर श्रद्धालुओं ने माता से सुख-समृद्धि की कामना की।


कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उमापुर निवासी ब्रजेश मिश्र और प्रीतांशु जायसवाल ने बताया कि कालिका देवी के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है। संग्रामपुर इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर और मेले में 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंंदिर प्रशासन की ओर से 20 स्वयं सेवकों को परिचय पत्र जारी कर तैनात किया गया है। सुलभ दर्शन के लिए चार एलईडी टीवी भी लगाई गई हैं। सुरक्षा के लिए एक इंस्पेक्टर, एक महिला उपनिरीक्षक, आठ उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल महिला-पुरुष 30, एक प्लाटून पीएससी, एक फायर टीम लगाई गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन



उधर नवरात्र के पहले दिन मां अहोरवा भवानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारबद्ध दिखे। दर्शन में असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ डटा रहा। मां अहोरवा भवानी के दर्शन के लिए अमेठी जनपद के अलावा रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, उन्नाव सहित दूरदराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें