फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

Thu, 02 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज देखते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और उमस का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 884 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे तक ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। गोद में बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अस्पताल में बुखार के 320, सर्दी-जुकाम के 176, पेट दर्द के 98, खांसी के 97, डिहाइड्रेशन के 76 और दस्त के 46 मरीजों का उपचार किया गया।

बच्चों में तेज बुखार, उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की कमी की शिकायतें अधिक मिलीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि उमस और गर्मी के कारण बच्चों में संक्रमण व डिहाइड्रेशन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को पर्याप्त पानी और ओआरएस घोल पिलाने, हल्का भोजन देने, धूप से बचाने तथा तेज बुखार, लगातार उल्टी या सुस्ती होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें