फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: होली के बाद बस स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

Thu, 28 Mar 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। होली मनाने के बाद विभिन्न शहरों में जाने के लिए बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। त्योहार मनाने के बाद अब लोगों को अपने कार्यस्थल पर समय से पहुंचने की चिंता सता रही है। परिवहन निगम के अधिकारी अब बसों का रूट नये सिरे से तैयार करने में लगे हुए हैं। होली सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। त्योहार में शामिल होने के पहले शनिवार व रविवार तक विभिन्न शहरों एवं जनपदों में रह रहे लोगों के घर आने की ट्रेनों और रोडवेज बसों में भीड़ रही। होली मनाने के बाद मंगलवार और बुधवार को विभिन्न शहरों से घर आए लोगों के लौटने की भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। रोडवेज बस स्टेशन पर अमेठी से दिल्ली, अमेठी- कानपुर, अमेठी-लखनऊ, अमेठी-लखनऊ-शाहगंज-मऊ, अमेठी-वाराणसी, अमेठी- प्रयागराज-अयोध्या-बहराइच, अमेठी -सुल्तानपुर सहित अन्य शहरों के लिए लगाई गई बसों पर मंगलवार और बुधवार को पर्व मना कर घर से जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि नियमित बसों के अलावा होली पर्व पर लगाई गई अतिरिक्त बसें एक अप्रैल तक चलेंगी। बताया कि मंगलवार और बुधवार को जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें