अमेठी सिटी। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल में यात्रियों को वेटिंग का टिकट नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को साधारण टिकट पर यात्रा करने पहुंचे लोग जनरल कोच में भीड़ होने से सवार नहीं हो सके। ऐसे में पांच यात्रियों को जहां अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी वहीं टिकट भी निरस्त करवाना पड़ा।
गौरीपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि अंबाला जाने के लिए साथियों के साथ गौरीगंज स्टेशन आए थे। लेकिन भीड़ होने से ट्रेन पर सवार नहीं हो सके। अब टिकट निरस्त करवा लौट रहे हैं। शुक्रवार को तत्काल कोटे से टिकट बुक करवाने की कोशिश करेंगे। संवाद