गौरीगंज (अमेठी)। मामूली विवाद में दबंगों ने पीड़ित का छप्पर आग के हवाले करते हुए जमकर पिटाई की। सूचना के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बाजार शुकुल थाने के छज्जूपुर मजरे मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राम प्रताप यादव का गांव के ही माता प्रसाद से भूमि विवाद चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास मिलने के बाद राम प्रताप मकान निर्माण करने की कोशिश में जुटे तो विपक्षी नाराज हो गए। आरोप है कि तीन अप्रैल को माता प्रसाद, शोभनाथ, राजकरन व विजयी ने उसके छप्पर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें देख राम प्रताप पहुंचे तो सभी ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने आगजनी व पिटाई का वीडियो फुटेज पुलिस को देते हुए तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुई।
बुधवार को राम प्रताप ने डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन जी को शिकायती पत्र दिया। डीएम ने सीओ को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। है।