अमेठी। ककवा रोड स्थित महराजपुर बाजार में बुधवार को सड़क हादसे में मृत बालक का बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद गांव में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों की करुणवेदना हर किसी की आंख नम कर दे रही थी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी विनोद कुमार का 10 वर्षीय बेटा अनमोल की बुधवार ककवा रोड स्थित महाराजपुर बाजार के पास डंपर ने रौंद दिया था। दुर्घटना में अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। अनमोल की मौत के बाद परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जमा कर प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम कराया। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों की आंख नम हो उठी।
फोर्स की मौजूदगी में गांव में अनमोल के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि चालक का चालान कोर्ट भेज दिया गया है। परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।