फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अवैध गेहूं परिवहन पर शिकंजा, एक पिकअप और पांच ट्रैक्टर ट्राली सीज

Thu, 24 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गेहूं के अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सक्रिय हुई टीमों ने बुधवार को मोहनगंज क्षेत्र के बहादुरपुर मार्ग पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान एक पिकअप में 54 बोरी और पांच ट्रैक्टर ट्राॅली में क्रमश: 103, 90, 110 और 114 बोरी गेहूं लदे पाए गए।
विज्ञापन


वाहनों के चालकों से जब गेहूं से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसपर विपणन निरीक्षक तिलोई और सिंहपुर ने तत्काल इसकी जानकारी जिला विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह को दी। अधिकारी के निर्देश पर सभी वाहन मोहनगंज थाने में सीज करवा दिए गए। जिला विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि मंडी समिति की मदद से मामले की गहन जांच कराई जा रही है। गेहूं किसका है, कहां भेजा जा रहा था और इसके वैध दस्तावेज कहां हैं, इन बिंदुओं पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने और अवैध भंडारण रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। मोहनगंज थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि विपणन निरीक्षक ने एक पिकअप और पांच ट्रैक्टर ट्राॅली सुपुर्द की है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें