सिंहपुर(अमेठी)। जयनगरा ग्राम पंचायत स्थित गांव रमनगरा में एक मकान की छत पर बिजली गिरने से उसमें दरार आ गई। हादसे में वायरिंग व उपकरण जलकर राख हो गए।रविवार की दोपहर बारिश के साथ बिजली रमनगरा गांव निवासी दुखी के मकान की छत पर गिरी। पक्के मकान की छत में दरार आ गई। बिजली की वायरिंग समेत उपकरण जलकर खाक हो गए।
गनीमत रही कि जब बिजली गिरी तो घर के सभी सदस्य घर से बाहर बरामदे में थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल देवा ने बताया कि छत में दरारें आई हैं और इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी गई है। लेखपाल मानस शुक्ला ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि ने बताया है, जांच करने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। संवाद