जगदीशपुर (अमेठी)। गोकशी के आरोपी अकबाल पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को प्रशासन की टीम ने कचनांव गांव पहुंचकर अकबाल की 15.16 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर लिया है।
एसओ राकेश सिंह ने बताया कि कचनांव गांव निवासी अकबाल को गोकशी के आरोप में 16 मई को गोकशी के आरोप में पकड़ा गया था। इसके बाद संबंधित पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। वर्तमान में वह जेल से बाहर से है। उसकी संपत्ति की जांच की गई। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी गई। बुधवार को नायब तहसीलदार प्रशांत सिंह तहसील मुसाफिरखाना के नेतृत्व में पुलिस टीम कचनांव गांव पहुंची।
टीम ने अकबाल के मकान को जब्त कर लिया। इसकी कीमत 15 लाख 16 हजार 410 रुपये आंकी गई है। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई उप्र गिरोहबन्द अधिनियम के अन्तर्गत की गई है। एसओ ने बताया कि अकबाल ने यह संपत्ति पूर्व में अपराध करके कर धन एकत्रित करते हुए बनाई है।