अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अमेठी प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित ठेंगहा बाजार के पास तेज गति से जा रही एक ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठे पांच गोवंश घायल हो गए। इसमें दो गायों की कुछ देर में ही मौत हो गई।
तीन गायों का इलाज राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बेसहारा पशु जो प्रतिदिन सड़क पर खेतों में रहते हैं। इनमें से पांच मवेशी ठेंगहा बाजार के पास हनुमान मंदिर के नजदीक सड़क किनारे बैठी थीं। अमेठी से प्रतापगढ़ की दिशा में जा रही ट्रक ने पांच गोवंशों को टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई। तीन का इलाज चल रहा है। संवाद