फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गांव में लगी कोर्ट, निस्तारित हुए सात वाद

Sun, 25 Aug 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील क्षेत्र के बहोरखा गांव में शनिवार को चकबंदी विभाग ने खुली अदालत लगाई गई। अदालत में लंबित 29 वादों की सुनवाई की गई। सुलह-समझौता के आधार पर सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण करवाया गया। गांव में त्वरित सुलभ न्याय मिलने के बाद किसान खुश नजर आए।
विज्ञापन


जमीनी मामलों को लेकर चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन वादों का त्वरित निस्तारण करने के लिए चकबंदी विभाग 'न्याय चला गांव की ओर' कार्यक्रम के तहत गांव में खुली अदालत लगाकर वादों का निस्तारण करवा रहा है। बोहरखा गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न अदालत में लंबित 29 वादों की सुनवाई के लिए शनिवार को चकबंदी विभाग की ओर से ओपन कोर्ट लगाई गई।
कोर्ट के दौरान बंदोबस्त अधिकारी केलकर सिंह ने वादों की सुनवाई करने के बाद सुलह-समझौता के आधार पर सात मामलों का मौके पर निस्तारण करवाया गया। जबकि अन्य वादाें में सुनवाई पूरी करने के बाद आदेश के लिए दूसरी तिथि निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया से किसान खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें