फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जनरथ से कूरियर कंपनी का 21 लाख का सोना गायब

Fri, 02 Aug 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कूरियर कंपनी का एजेंट बैग दिखाते हुए
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित यूपीडा की कैंटीन पर बृहस्पतिवार की सुबह रुकी जनरथ बस से एक कूरियर कंपनी के एजेंट के बैग से करीब 21 लाख का सोना गायब हो गया।
विज्ञापन


बस चलने पर जब कंपनी के एजेंट ने बैग चेक किया तो होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभीतक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
बाजारशुकुल इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गनेशीपुरवा सेवरा गांव के पास यूपीडा की कैंटीन है। बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ से निकली जनरथ बस सुबह नौ बजे कैंटीन पर पहुंची। जहां बस यात्री उतर कर चाय-नाश्ता करने लगे। इस दौरान बस पर सवार राजस्थान के धवलपुर निवासी रामसेवक परमार भी सवार था।
विज्ञापन

रामसेवक के मुताबिक, वह लखनऊ की एक कूरियर कंपनी के लिए काम करता है। वह लखनऊ से 300 ग्राम सोना लेकर बस के जरिए गोरखपुर के एक व्यापारी को देने जा रहा था। सोने की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया कि यह सोना पैकेट में था। उसने अपनी बैग में रखा था। जब कैंटीन से बस गंतव्य के लिए चली तो उसने अपना बैग संभाला तो वह काफी हल्का था। उसने चेक किया तो उसमें से सोना गायब था।
उसने बस से उतर कर कैंटीन पर ही पुलिस को सूचना दी। इस दौरान बस निकल चुकी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बस को सुल्तानपुर इलाके में एक्सप्रेसवे पर बस को रुकवा लिया। सीओ व पुलिस थाने की टीम ने जाकर बस की जांच की। इसके बाद कैंटीन के सीसीटीवी फुटेज अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की। पुलिस ने कैंटीन के ठेकेदार, कोरियर कंपनी के जिम्मेदारों को भी बुलाया है। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

घटना संदिग्ध, हो रही जांच: एसपी
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कूरियर कंपनी का कैरियर बस पर लखनऊ में सवार हुआ था। वहां टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बताया कि कंपनी का कर्मी बता रहा है कि बैग बस में रखकर चाट खाने गया। जब वापस आया तो बैग हल्का था। जांच किया तो सोना गायब था। जांच में पता चला कि बस में 17 लोग सवार थे। रास्ते में न ही कोई अतिरिक्त व्यक्ति चढ़ा और न ही उतरा है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें