फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कठिन परिस्थिति में साहस जरूरी

Fri, 17 Apr 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गौरीगंज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरीगंज में बृहस्पतिवार को अपराजिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण के साथ आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच की गई और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



सीएचसी गौरीगंज के डॉ. महेंद्र कनौजिया, डॉ. सीमा सिंह और डॉ. विश्व बहादुर सिंह ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने संतुलित आहार, स्वच्छता और दैनिक दिनचर्या पर उपयोगी सुझाव दिए। छात्राओं ने सवाल पूछकर जानकारी हासिल की, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक अलकमा कौसर ने अभ्यास कराते हुए बताया कि कठिन स्थिति में साहस और सतर्कता सबसे अहम होती है।


छात्राओं को जूडो-कराटे के दांव सिखाए गए और मंच पर प्रदर्शन भी कराया गया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक सत्यम ने बताया कि नियमित अभ्यास और दैनिक गतिविधियों से शरीर मजबूत बनाया जा सकता है। वार्डन अंजू सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षिका अमिता सिंह, साधना सिंह, प्रतिभा मिश्रा और ज्योति चौरसिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें