फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक से टक्कर होने पर दंपती को पीटा, लूट का आरोप

Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मुसाफिरखाना से दीपावली का सामान खरीद कर वापस लौट दंपती की बाइक में पीछे से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दंपती घायल हो गए। दंपती ने टक्कर मारने वाले पर लूट का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के मनोज मिश्रा का आरोप है कि बुधवार को पत्नी मंजू के साथ बाइक से खरीदारी कर लौट रहे थे। रास्ते में कादीपुर मोड़ के पास पीछे से एक बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गया। हादसे के बाद उन्होंने टक्कर मारने वाले बाइक सवार से उपचार करवाने को कहा तो वह आक्रोशित हो गया। आरोप है कि बाइक सवार दोनों युवकों ने दंपती के साथ मारपीट की और महिला की पर्स से पांच हजार रुपये भी लूट लिए।
घायल दपंति का सीएचसी में उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी थी। एसओ तनुज पाल ने बताया कि दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। घायल का उपचार हो चुका है। लूट का आरोप फर्जी है। दोनों बाइक सवार एक-दूसरे के परिचित हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें