फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवक की हत्या में दंपती व दो अन्य गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। कोटवा गांव निवासी रक्षाराम उर्फ अरविंद कुमार की दो दिन पहले हुई हत्या के मामले का बुधवार की शाम को पुलिस ने राजफाश करने का दावा किया है। मामले में दंपती समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के परिजन पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि कोटवा गांव निवासी राजाराम व उनकी पत्नी जयकला, लल्लू उर्फ सत्यप्रसाद व वासुदेव उर्फ भुट्टू को लखनऊ रोड हजारीगंज बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी राजाराम ने बताया कि रक्षाराम उसके घर में बदनीयती से घुस आया था, उसकी पत्नी के जागने के कारण रक्षाराम ने मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद साथियों के साथ मिलकर रस्सी से उसे बांध दिया। उसकी पिटाई की गई, इससे रक्षाराम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता राम किशोर ने बुधवार को पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पिता का कहना था कि आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस उससे ही साक्ष्य मांग रही है। बुधवार को एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उसका आधार कार्ड ले लिया है। इतना ही पुलिस ने उसे ही हत्या में फंसा कर जेल भेजने तक की धमकी दी है। एसएचओ कंचन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें