फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक हफ्ते से परेशान कर रही खांसी

Mon, 08 Dec 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। अडारू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचे। खांसी, बुखार तथा जुकाम की शिकायत लेकर आए मरीजों में अधिकांश ने बताया कि दवाइयां लेने के बावजूद खांसी में आराम नहीं मिल रहा है। कई मरीजों का कहना था कि रात में कफ बढ़ने से सोने में भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन



मेले के दौरान सुबह 11:10 बजे डॉ. शिवानी मौर्य कक्ष में मरीजों की जांच करती दिखीं। फार्मासिस्ट अनिल जायसवाल दवाओं का वितरण कर रहे थे। एएनएम शशिबाला शर्मा तथा आशा संगिनी पुष्पा सिंह गर्भवती महिला की जांच और टीकाकरण में व्यस्त रहीं। जलामा निवासी बुजुर्ग रामसरन मौर्य ने बताया कि सात दिन से खांसी आ रही है। कई बार कफ सिरप लेने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। डॉ. शिवानी ने जांच करने के बाद दवा देते हुए ठंड से बचने और आराम करने की सलाह दी।


अडारू गांव निवासी बुजुर्ग राजकुमार दास ने बताया कि बुखार के साथ खांसी बनी हुई है और ठंड महसूस हो रही है। जांच के बाद डॉक्टर ने ब्लड रिपोर्ट देखकर दवा दी तथा सात दिन बाद दोबारा आने को कहा। अस्पताल परिसर में मिले जलामा निवासी राममनोज ने कहा कि बुखार की परेशानी है, दवा मिल गई है। योगेंद्र पाठक चोट लगने के कारण उपचार के लिए पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक दवा बाहर से लेने की सलाह दी, बाकी दवाएं केंद्र से उपलब्ध हो गईं।
विज्ञापन



आकांक्षा ने बताया कि बुखार महसूस हो रहा था। जांच के बाद दवा उपलब्ध कराई गई। राजकुमार ने कहा कि सांस फूलने की समस्या है। जांच के बाद चिकित्सक ने दवा दी तथा पुनः सात दिन बाद दिखाने को कहा। मेले में कुल 56 मरीजों का पंजीकरण तथा उपचार हुआ।



मेले में 2564 का हुआ उपचार
30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 52 डॉक्टर व 259 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में कुल 2564 मरीजों का उपचार हुआ। इस दौरान 14 मरीजों को हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मेले में 71 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।



सीएमओ ने उपचार के साथ किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने दखिनवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रसूता का प्रसव कराया गया तथा 24 मरीजों का उपचार हुआ। आठ मरीजों की खून जांच की गई। भटगवां तथा सैठा पीएचसी का भी निरीक्षण किया गया। भटगवां में 73 मरीज देखे गए तथा आठ जांचें हुईं। सैठा में 26 मरीजों का उपचार हुआ और छह जांचें की गईं। सभी स्थानों पर स्टाफ मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें