फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोविड-19 संक्रमित की रफ्तार कम होने के साथ संक्रमित मरीजों के मौत की एक और कड़ी जुड़ गई। बुधवार को जामो के रानीपुर गांव के रहने वाले एक युवक की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। भादा बसंतपुर गांव के पांच लोगों के साथ ही13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण से मौत की संख्या 33 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जामो ब्लॉक के रानीपुर गांव निवासी सन्तराम (42) किडनी की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। संतराम की तबीयत बिगडने पर परिवारीजन छह दिसंबर को उन्हें लेकर केजीएमयू लखनऊ गए जहां उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए तो उन्हें भर्ती कर इलाज चालू किया गया।
उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दो दिन में एंटीजन, रैपिड जांच व ट्रूॅनॉट मशीन से की गई 2,065 की जांच रिपोर्ट संकलित होकर बुधवार देर रात जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

बुधवार देर रात मिली रिपोर्ट में भादा बसंतपुर गांव के पांच, राजखेता, तैलोर जामो, खरगापुर, काशी नारायनपुर, इंडोगल्फ जगदीशपुर व पन्हौना गांव के एक-एक तो ग्राम भारती परतोष के दो लोग पॉजिटिव मिले। 2,052 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 3,377 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 3,233 ठीक हो चुके हैं तो 33 की मौत हो चुकी है। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना संभावित लोगों की जांच का आंकड़ा दो लाख पार कर दिया है। वर्तमान में 111 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोशन में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें