फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1892 कर्मियों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में गुरुवार को 13 केंद्रों पर 1892 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। सूचीबद्ध लोगों में से 658 कर्मी टीका लगवाने नहीं आए। टीका लगवाने वालों में से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले के 13 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 28 प्वाइंट बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण के लिए पूर्व से ही चिन्हित थे। सुबह दस बजे टीकाकरण कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सभी केंद्रों पर चिन्हित लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद सभी को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। हालांकि किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि सूचना के बावजूद 1,892 लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने कहा कि पहले चरण से लेकर अब तक टीका लगवाने वाले किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें