फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

865 को लगाई वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में शुक्रवार को 865 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। 624 कर्मचारी टीकाकरण के लिए सेंटर पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

टीका लगाने के लिए जिले के 13 केंद्रों पर 25 बूथ बनाए गए थे। इन स्थानों पर 865 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। टीका लगाने के बाद सभी को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। हालांकि किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि सूचना के बावजूद सभी प्वाइंट पर सिर्फ 865 लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इस दौरान सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने टीकाकरण का जायजा लिया। कहा कि टीका लगवाने के बाद किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें