अमेठी। जिले में बृहस्पतिवार को 13 केंद्रों पर 1637 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। सूचीबद्ध 352 कर्मी टीका लगवाने नहीं पहुंचे। टीका लगवाने वालों में से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
टीकाकरण के लिए जिले के 13 केंद्रों पर 21 बूथ बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए पूर्व से ही चिन्हित थे। सुबह दस बजे टीकाकरण कार्य शुरू किया गया। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि सूचना के बावजूद 1,637 लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। जो लोग नहीं पहुंचे उन्हें सबसे अंत में टीका लगाया जाएगा। टीका लगवाने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। टीका लगवाने के बाद डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।