फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संक्रमित के संपर्क में रहे परिवार के छह सदस्यों का लिया सैंपल

Thu, 13 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत के बाद गांव पहुंची आरआर टीम ने उनके संपर्क में रहे लोगोंं को चिन्हित किया। टीम ने मरीज के निकट संपर्क में रह रहे छह लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील के गांव बृजलाल पंडित का पुरवा मजरे बासूपुर निवासी शांति देवी मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिली थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत जिला अस्पताल रायबरेली में हो गई। बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ की अगुवाई में रैपिड रिस्पांस टीम मृतक के घर पहुंची।
टीम ने पहुंचते मृत बुजुर्ग महिला के संपर्क में रहे लोगों की पहचान करना शुरू किया। इस दौरान उनके परिवार के ही छह लोग निकट संपर्क में पाए गए। टीम ने सभी छह लोगों का सैंपल एकत्र किया। इसके बाद संपर्क में आए सभी लोगों को सावधानी बरतने की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को पूरे जिले से एक भी सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब नहीं भेजा गया। पिछले कई दिनों से आ रही रिपोर्ट में संक्रमितों के मिलने की सिलसिला जारी है। बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए कहीं कोई सावधानी नहीं बरती जा रही है। अस्पताल हो या बाजार हर जगह लोग बेखौफ नजर आ रहे हैं।
इनसेट
पति में भी दिख रहा लक्षण
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि मृतका के पति जगबली में कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। उनके गले में कई दिनों से खरास बनी हुई है। कहा कि पूरा परिवार अमृतसर में रहता था। 28 मार्च को यह लोग वहां से गांव आए थे। बताया कि संबंधित एएनएम सुशीला राय को परिवार के लोगों से समन्वय रखते हुए प्रतिदिन उनकी निगरानी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें