फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती दो और बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। जिले में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 118 पहुंच गया है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मिले लोगों को आइसोलेट करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में पिछले कई दिनों से कमी जरूर आई है, लेकिन मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार शुकुल के नेवाजगढ़ गांव निवासी गुरुदेई (62) की 18 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसी दिन उन्हें एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 25 उई की रात उनकी मौत हो गई। शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी देवराजी (70) की 20 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी 25 मई की देर रात मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब 117 पहुंच गया है। जिले के विभिन्न गांव से भेजे गए 1,658 सैंपलों की रिपोर्ट रविवार को जिला प्रशासन को मिली। डीएम अरुण कुमार ने आमजनों से कोरोना नियमों का पालन करते हुए बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें