गौरीगंज। जिले में दो दिन के दौरान लिए गए सैंपल की जांच में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन को शुक्रवार सुबह मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक गौरीगंज ब्लॉक में सात, संग्रामपुर, मुसाफिरखाना व जामो में दो-दो तथा सिंहपुर व अमेठी में एक-एक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में 64 संक्रमितों के उपचार किया जा रहा है।